Saturday, October 24th, 2026

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो से हमें सीखना चाहिए : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल
भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शो से हमे सीखना चाहिए। राज्यमंत्री श्रीमती गौर पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने सोमवार को जन्माष्टमी पर्व पर भेल स्थित शासकीय महात्मा गांधी सीएम राइज स्कूल में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए। मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि जन्माष्टमी का पर्व मनाने बच्चे स्कूल में उपस्थित हुए हैं। बच्चे भगवान का साक्षात रूप होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। यह पावन पर्व सभी के जीवन में मंगल करे, यही प्रार्थना है।

मंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु के 8वें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि मित्रता निभाना सीखना है तो भगवान श्रीकृष्ण से सीखो। सच्चे रूप में सामाजिक संरचना बनाने का काम भगवान श्रीकृष्ण ने किया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों को शुभकामनाएं दी।

 

 

#Minister of State Smt. Gaur

Source : Agency

पाठको की राय