Tuesday, October 20th, 2026

आने वाली पीढ़ी के लिए हमें बेहतर धरती छोड़ना है – मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हमें आने वाली पीढ़ी के लिए बेहतर धरती छोड़ने के लिए वृक्षा-रोपण आवश्यक है। हम सभी अपने जन्म-दिवस, विवाह की वर्षगाँठ तथा परिजनों की स्मृति में पौधे लगा कर इस दिशा में सकारात्मक प्रयास कर सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में अशोक, सामिया केसिया और जंगल जलेबी के पौधे लगाते समय यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस भावना के अनुरूप आज पौध-रोपण में तीन परिवार शामिल हुए। महापौर परिषद के सदस्य एवं पार्षद श्री राजेश हिंगोरानी ने अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौधे लगाए। उनकी पत्नी श्रीमती रत्ना हिंगोरानी तथा परिवार के सदस्य कुमारी पारूल, श्री जयश, श्री दिनेश और प्रवीण प्रेमचंदानी शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री चौहान को श्री हिंगोरानी ने प्रसिद्ध सिंधी व्यंजन दाल पकवान तथा सिंधी पापड़ भेंट किए। न्यूज नेशन के रिपोर्टर श्री आशु खान ने 13 नवम्बर को हुए विवाह के उपलक्ष्य में पत्नी श्रीमती समन खान के साथ पौध-रोपण किया। उनकी बहनें सुश्री फरहा और सुश्री सना साथ थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ स्व. आर.सी.एस. स्मृति स्वास्थ्य शिक्षा एवं सामाजिक संगठन भोपाल के सदस्यों ने संगठन के संस्थापक डॉ. रामबाबू श्रवण की पुण्य-तिथि पर पौध-रोपण किया। पर्यावरण, शिक्षा और कुपोषण के क्षेत्र में कार्य कर रही इस संस्था के डॉ. विजय कुमार श्रवण, डॉ. अजय श्रवण, श्री मनीष सैनी, सुश्री गीत, सुश्री लावण्या, बालक अंशुल तथा अर्नब ने भी पौधे लगाए।

 

 

#Chief Minister Chouhan

Source : Agency

पाठको की राय