Saturday, October 24th, 2026

चंदला भाजपा विधायक को बदनाम करने की साजिश: पैतृक जमीन पर बने मकान को हमने गिराया: विनय सिंह

छतरपुर
चंदला के भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के ऊपर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह आरोप लगाया है कि उनके साले विजय सिंह तोमर के द्वारा मकान को तोड़ा गया है इस संबंध में विनय सिंह तोमर ने बताया कि भूमि खसरा क्रमांक 725 मोजा मुड़ेरी उत्तरी तहसील लवकुशनगर में हमारी माताजी के नाम श्रीमती पुष्पा देवी पुत्री हाकिम सिंह निवासी मुड़ेरी तहसील की रहने वाली हूं और उनके ननिहाल से उन्हें यह जमीन मिली थी। चूंकि वह घर में इकलौती बारिश थी। हमारी जमीन में जीर्णशीर्ण हालत में एक क्षतिग्रस्त मकान बना था जिसमें राममिलन शुक्ला नामक व्यक्ति रह रहा था।

बरसात में कोई अप्रिय घटना न घट जाए इसके लिए इस मकान को गिराया जाना अतिआवश्यक था। जिसका आवेदन अनुविभागीय अधिकारी लवकुशनगर को दिया गया था। जिस पर उन्होंने थाने में सूचना देकर मकान धराशाई करने की अनुमति दी थी मेरे द्वारा अपनी पैतृक जमीन पर बने क्षतिग्रस्त मकान को गिराया गया है इस मकान से भाजपा विधायक का कोई सरोकार नहीं है और न ही उन्हें इससे कोई लेना देना है।

भाजपा विधायक को मेरेप्रकरण में अनावश्यक रूप से घसीटकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। विनय सिंह तोमर ने यह भी कहा है कि मेरी जमीन पर यदि कोई कब्जा करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके पूर्व भी राममिलन शुक्ला के लोगों से हमारा विवाद चला आ रहा है और इन लोगों को न्यायालय से 500-500 रुपए का जुर्माना भी किया गया था। कुल मिलाकर भाजपा विधायक को कुछ लोग साजिश के तहत बदनाम कर रहे हैं। जबकि विनय सिंह और उनकी माताजी के द्वारा अपनी पैतृक जमीन पर बने क्षतिग्रस्त मकान को तोड़ा गया है।

हालांकि इस संबंध में लवकुशनगर के टीआई ने मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति को देखा है और वह अपनी रिपोर्ट बनाकर लवकुशनगर एसडीएम को एक दो दिन में सौंपेगे। इस मामले को जातिवाद का मामला बनाकर जबरन उछाला जा रहा है। जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि यह विनय सिंह तोमर के परिवार की पैतृक जमीन है और इसके अगल बगल में शासकीय जमीन है। जिला प्रशासन चाहे तो इस मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी होने पर कार्यवाही कर सकता है।

 

 

#विधायक राजेश प्रजापति

Source : Agency

पाठको की राय