टोक्यो ओलंपिक से वावरिंका और सिमोना ने अपना नाम वापस लिया
नई दिल्ली
विश्व नंबर तीन रोम की सिमोना हालेप और तीन ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम कर चुके स्विट्जरलैंड के स्टेंन वावरिंका, इन दोनों दिग्गज खिलाडियों ने आगामी टोक्यो ओलंपिक से नाम वापस ले लिया है। हालेप जहां पिंडली की चोट से जूझ रही हैं वहीं वावरिंका पैर की चोट से उबरने की कोशिश में लगे हुए हैं।
हालेप ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए लिखा कि मेरी पिंडली की चोट ठीक होने में और समय लगेगा। इस कारण मैं टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं ले पाउंगी। हालांकि अपने इस फैसले से मैं काफू दुखी भी हूं कि इतने बड़े स्तर पर देश के लिए नहीं खेल पाउंगी।
दुनिया के पूर्व तीसरे नंबर के खिलाड़ी 36 वर्षीय वावरिंका ने इस साल की शुरुआत में अपने बाएं पैर का आपरेशन करवाया था और मार्च में कतर ओपन में लायड हैरिस द्वारा अपनी शुरुआती दौर की हार के बाद से नहीं खेले हैं। वावरिंका की प्रबंध टीम के मैनेजर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि उनकी चोट अभी तक ठीक नहीं हुई है। डाक्टर ने कहा है कि इसमें अभी काफी समय लगेगा। जिस कारण वह इस बार ओलंपिक खेलों में स्विट्जरलैंड के लिए नहीं खेल सकेंगे। इससे वह काफी निराश भी है। मालुम हो कि वावरिंका ने ओलंपिक 2008 में रोजर फेडरर के साथ जोड़ी बनाकर डबल्स स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था।

पाठको की राय