Sunday, October 25th, 2026

जल की धार - 40 लाख पार

भोपाल

प्रदेश की ग्रामीण आबादी को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल जीवन मिशन में अब तक 40 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जल जीवन मिशन कार्यक्रम में एक करोड़ 22 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के लक्ष्य में अब तक 33 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है। प्रदेश में अब तक 23,411 करोड़ 44 लाख रूपये की जल-प्रदाय योजनाओं की स्वीकृति दी जा चुकी है।

जल जीवन मिशन में 9,370 करोड़ रूपये लागत की 15 हजार 324 ग्रामों के लिए स्वीकृत एकल ग्राम नलजल की अधिकतम योजनाओं में मैदानी स्तर पर कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। इसके साथ ही जल निगम भी मिशन में 14,041 करोड़ 44 लाख रूपये लागत की 47 समूह जल-प्रदाय योजनाओं पर कार्य कर रहा है, जिनसे 10 हजार 233 ग्रामों में करीब 22 लाख 30 हजार घरेलू नल कनेक्शन दिए जायेंगे।

राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अन्तर्गत प्रदेश के सभी जिलों में बड़ी संख्या में नलजल योजनाओं के कार्य शुरू किये जा रहे हैं। भारत सरकार ने भी इस वर्ष 5,116 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की है। यह राशि पिछले वित्तीय वर्ष में मिली राशि की तीन गुना से भी अधिक है।

 

#Water's edge - 40 lakh cross

Source : Agency

पाठको की राय