Tuesday, October 20th, 2026

जल संसाधन मंत्री सिलावट ने इंदौर के नागरिकों को महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिये दी शुभकामनाएँ

इंदौर

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कोरोना टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने पर इंदौर की जागरूक और सचेत जनता के साथ प्रशासन के सभी अधिकारी और कर्मचारियों  बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

  मंत्री सिलावट ने कहा की स्वच्छता में लगातार नंबर बन रहने के बाद कोरोना से लड़ाई में देश में अग्रिम रहने पर देश में इंदौर का नाम रोशन हुआ है। जिले में  वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने पर नागरिकों, वैक्सीन प्रेरकों, टीका लगाने वाले कर्मियों, समाजसेवियों, जन-प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं और जिला प्रशासन, नगर निगम के अमले की मेहनत से हमने दुनिया को अपना जज्बा दिखाया है। सिलावट ने कहा कि इंदौर ने टीकाकरण के क्षेत्र में पुन: एक बार फिर रिकार्ड कायम किया है। यह हमारे लिये गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुये नागरिकों से सजग और सावधान रहने तथा कोविड अनुकूल व्यवहार पालन की अपील भी की है।

 

#कोरोना टीकाकरण

Source : Agency

पाठको की राय