Sunday, October 25th, 2026

जल संसाधन मंत्री सिलावट द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील

 भोपाल

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने इंदौर के शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया और बाजार की सड़कों पर हाथ में माइक लेकर लोगों को कोरोना अनुकूल व्यवहार का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और वैक्सीनेशन अवश्य कराएँ।

मंत्री सिलावट ने व्यापारियों के साथ कलर पेंट और ब्रश लेकर स्वयं दुकानों के आगे सोशल डिस्टेंसिंग के लिये गोल घेरे बनाये। उन्होंने दुकानदारों एवं ग्राहकों को बताया कि कोरोना से बचाव के लिये दो गज से अधिक की दूरी बनाये रखना आवश्यक है। मंत्री सिलावट ने सब्जी बेच रहे व्यक्ति को स्वयं अपने हाथों से मास्क पहनाया और समझाइश दी की बिना मास्क के घर से बाहर न निकले अन्यथा प्रशासनिक अमले द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी।

मंत्री सिलावट ने आमजनों को मास्क एवं सेनेटाईजर का वितरण भी किया।

 

 

#कोरोना प्रोटोकॉल

Source : Agency

पाठको की राय