Sunday, October 25th, 2026

जलसंसाधन का इंजीनियर पैसे लेकर गायब, तलाश के लिए अफसरों को लिखे पत्र

भोपाल
जलसंसाधन विभाग के सब इंजीनियर विभाग से अलग-अलग अग्रिम राशियां लेकर लंबे समय से गायब है। विभग को यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि वे रिटायर हो चुके है या कहीं नौकरी कर रहे है। अब अग्रिम राशि की वसूली के लिए प्रदेशभर के अफसरों को पत्र लिखकर उनकी खोजबीन की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जलसंसाधन विभाग में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालाघाट में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ रहे उपयंत्री जेके नामदेव ने प्रतिनियुक्ति पद पदस्थापना के दौरान अलग-अलग तरीके से शासन ने अग्रिम राशियां यह कहते हुए ली कि उनके वेतन से समायोजित कर ली जाए। जब उनकी प्रतिनियुक्ति से वापसी हुई तो ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालाघाट उन पर बकाया अग्रिम राशियां पूरी तरह नहीं वसूल पाया है। अभी भी उनसे लाखों रुपए की वसूली होना बाकी है।

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग बालाघाट के कार्यपालन यंत्री को यह भी पता नहीं है कि यादव नौकरी पर है या कहीं काम कर रहे है। अब जलसंसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री एनके परिहार ने जलसंसाधन विभाग के सभी परियोजना संचालक,सभी मुख्य अभियंताओं, आयुक्त भू अर्जन एवं पुनर्वास तथा आयुक्त कमांड क्षेत्र विकास संचालनालय जलसंसाधन विभाग को पत्र लिखकर पूछा है कि यदि वे उनके यहां काम कर रहे है अथवा उनके कार्यालय से रिटायर हुए हो तो उनके बारे में पूरी जानकारी अधीक्षण यंत्री कार्यालय को दें।

 

 

#money#letter

Source : Agency

पाठको की राय