Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर की सराहनीय पहल पर तालाबों में पहुंचा पानी

   रीवा
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल की सराहनीय पहल पर ग्रामीणों का जल संकट दूर हुआ है। विगत सप्ताह जनसुनवाई में तहसील हुजूर के ग्राम हिनौती, बैजनाथ और भोलगढ के लोगों द्वारा जल प्रदान करने का निवेदन दिया गया था जिस पर कलेक्टर द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार कर राजस्व और खनिज अमले को समस्या निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। उक्त ग्राम अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी की खदानों के आसपास स्थित है खदानों में भी पर्याप्त पानी भरा हुआ है। निर्देशों के पालन में अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधन द्वारा पांच सौ मीटर पाइप लाइन दो दिन में बिछाकर खदानों का पानी हिनौती तालाब में प्रवाहित करना प्रारंभ कर दिया गया

जिससे सूखे पड़े तालाब में पानी भरने लगा और ग्रामीण जनो एवं पशुओं को पेयजल की व्यवस्था हो गयी। इसके अलावा कंपनी प्रबंधन द्वारा आठ वाटर टैंकरों द्वारा आसपास के आधा दर्जन ग्रामों में नियमित पेयजल प्रदाय प्रारंभ किया जा रहा है जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जनपद अध्यक्ष संगीता यादव,जनपद उपाध्यक्ष सुनीता दिवेदी, बैजनाथ के सरपंच संतोष मिश्रा, ग्राम सरपंच भोलगढ़ के सरपंच लक्ष्मीकांत चतुर्वेदी और ग्रामवासियों ने कलेक्टर को पानी की उपलब्धता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय