Monday, October 19th, 2026

जनपद पंचायत जौरा में 70 पंचायतों मे वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य अभियान के रूप में शुरू

जौरा
केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई कैच द रैन अभियान के अंतर्गत जनपद जौरा में कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत रोशन कुमार सिंह के निर्देशन में एक साथ सभी 70 पंचायतों में कम से कम 2 शासकीय भवनों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य अभियान के रूप में एकसाथ शुरू किये गये। सीईओ जनपद जौरा गिर्राज शर्मा के अनुसार  सभी 70 पंचायतों मे एक एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। ये नोडल अधिकारी स्वयं पंचायत  में उपस्थित होकर वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य संपन्न कराएंगे एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए सब इंजिनियर की टीम लगाई गई हैं। इसके पहले प्रत्येक पंचायत के सचिव, जीआरएस की उपस्थिति में जनपद में इस संबध में कार्यशाला आयोजित भी की गई थी।     

ये अभियान सोमवार से शुरू होकर बुधवार तक सभी पंचायतों मे 2 शासकीय भवनों में पूर्ण कराया जाएगा। रूफ वाटर हार्वेस्टिंग से बरसात का पानी संरक्षित किया जाएगा। आगामी समय में सभी पी एम आवासों में भी वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों को भी अपने अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य शुरू करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

#जनपद पंचायत

Source : Agency

पाठको की राय