Saturday, October 24th, 2026

मंडली की आँगनवाड़ी और भुतेड़ा के स्कूल में पहुँचा नल से जल

भोपाल
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्कूल और आँगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों और स्टॉफ को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन में नल कनेक्शन से जल की व्यवस्था की जा रही है। सभी जिलों में इन संस्थाओं की गणना के उपरांत नल कनेक्शन से जल पहुँचाने के कार्य किये जा रहे हैं, ताकि स्कूल और आँगनवाड़ी में आने वाले बच्चों को पेयजल की असुविधा नहीं हो।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा रतलाम जिले के ग्राम मंडली स्थित आदर्श आँगनवाड़ी केन्द्र और ग्राम भुतेड़ा के माध्यमिक विद्यालय में आधुनिक तरीके के प्लेटफार्म बनाकर नल कनेक्शन दिये गये हैं। अब इन संस्थाओं में आने वाले बच्चों को सुगमतापूर्वक शुद्ध पेयजल मिल रहा है।

जल जीवन मिशन में ग्रामीण क्षेत्र के सभी स्कूल और आँगनवाड़ी केन्द्र में इसी तरीके से जल व्यवस्था किये जाने का सिलसिला जारी है। अब तक प्रदेश में लगभग 49 हजार स्कूल और 29 हजार से अधिक आँगनवाड़ी केन्द्रों में पेयजल के लिये नल कनेक्शन दिये जा चुके हैं।

 

#Anganwadi

Source : Agency

पाठको की राय