Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2022 से पहले वसीम जाफर ने पंजाब के बैटिंग कोच से दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली

आईपीएल 2022 की नीलामी (IPL 2022 Auction) से पहले फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स (Punjab Kings) को तगड़ा झटका लगा है। टीम के बल्लेबाजी कोच वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जाफर ने ट्विटर पर अपने इस्तीफे की जानकारी दी। पंजाब किंग्स के साथ अभी ऑस्ट्रेलिया के डेमियन राइट गेंदबाजी कोच के रूप में जबकि साउथ अफ्रीका के जोंटी रोड्स फील्डिंग कोच के रूप में टीम से जुड़े हुए हैं। जाफर 2019 में बतौर बल्लेबाजी कोच पंजाब किंग्स से जुड़े थे।

ट्वीट कर दी इस्तीफे की जानकारी
43 साल के जाफर ने मजेदार पोस्ट के साथ पंजाब किंग्स के बैटिंग कोच से अपने इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने रनबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' फिल्म के गाने 'अच्छा चलता हूं, दुआओं में याद रखना' की तस्वीर पोस्ट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी। ट्वीट में जाफर ने साथ ही अनिल कुंबले और पूरी टीम को IPL 2022 के लिए शुभकाामनाएं दी है। जाफर के इस ट्वीट के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अनुमान लगाते हुए ट्वीट किया कि कहीं वो उनका जॉब ऑफर तो नहीं स्वीकार रहे।
पिछले दो सीजन में पंजाब किंग्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और टीम छठे नंबर पर रही है। 2022 की नीलामी से पहले टीम ने मयंक अग्रवाल को 12 करोड़ रुपये में और अर्शदीप को 4  करोड़ में रिटेन किया है। नीलामी के दौरान टीम के पास 72 करोड़ रुपये का पर्स होगा। लीग के 15वें सीजन में कुल 10 टीमें खेलेंगी। 

 

#IPL 2022

Source : Agency

पाठको की राय