Friday, October 23rd, 2026

वसीम अकरम विराट कोहली vs बाबर आजम बहस में कूदे, बताया दोनों में कौन है आगे

नई दिल्ली
विराट कोहली और बाबर आजम दोनों को ही मौजूदा समय के बेस्ट बल्लेबाजों में गिना जाता है और ऐसे में दोनों के बीच तुलना होना तो लाजमी है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं और वहीं बाबर इन दिनों अपने करियर की बेस्ट फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दुनिया के बेस्ट तेज गेंदबाजों में शुमार रहे वसीम अकरम ने इन दोनों की तुलना को लेकर अपनी राय रखी है। अकरम ने साथ ही यह भी समझाया कि क्यों विराट कोहली फिलहाल बाबज आजम से बहुत आगे हैं।

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर रवि शास्त्री और वसीम अकरम स्टार स्पोर्टस पर एक ज्वॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेन्स का हिस्सा बने। इस दौरान जब विराट और बाबर की तुलना को लेकर सवाल किया गया तो अकरम ने कहा, 'यह होना स्वाभाविक है, बाबर एकदम कंसिस्टेंट बल्लेबाज रहे हैं, क्योंकि उनकी टेकनीक एकदम सही है। वह युवा कप्तान हैं, वह मौजूदा समय के महान बल्लेबाजों में शामिल होने के एकदम सही ट्रैक पर हैं, लेकिन विराट कोहली उनसे बहुत आगे हैं।'

विराट कोहली को लेकर अकरम ने कहा, 'फैन्स, मीडिया लगातार विराट कोहली की आलोचना कर रहे हैं। मुझे लगता है कि वह सर्वकालिक महान खिलाड़ी है, वह सिर्फ 33 साल का है, मुझे भरोसा है कि वह वापसी करेगा, वह शानदार खिलाड़ी है। बस उम्मीद करता हूं कि उसकी वापसी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में ना हो।' एशिया कप 2022 27 अगस्त से यूएई में खेला जाना है और फाइनल मैच 11 सितंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान दोनों अपना पहला मुकाबले एक-दूसरे के खिलाफ ही खेलेंगे, जो 28 अगस्त को दुबई में खेला जाना है।

 

#Wasim Akram

Source : Agency

पाठको की राय