Tuesday, October 20th, 2026

वार्डविजार्ड इनोवेशन की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री अप्रैल 2024 में दो गुना होकर 1,071 इकाई

वार्डविजार्ड इनोवेशन की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री अप्रैल 2024 में दो गुना होकर 1,071 इकाई

एयरटेल ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करेगा गूगल क्लाउड

एमिरेट्स को 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ

नई दिल्ली
 वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी लिमिटेड की इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक्री अप्रैल 2024 में दो गुना होकर 1,071 इकाई रही।

बयान के अनुसार, अप्रैल 2023 में 455 इकाई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बेचे गए थे।

कंपनी ‘जॉय ई-बाइक’ और ‘जॉय ई-रिक’ ब्रांड के तहत इलेक्ट्रिक वाहन बनाती है।

वार्डविजार्ड इनोवेशन एंड मोबिलिटी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक यतिन गुप्ते ने कहा, ‘‘नए वित्त वर्ष की यह सकारात्मक शुरुआत आगामी वर्ष को सफल बनाने का वादा करती है।’’


एयरटेल ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करेगा गूगल क्लाउड

नई दिल्ली
 भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों को क्लाउड समाधान प्रदान करने के लिए गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी की है।  संयुक्त बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया, दीर्घकालिक साझेदारी के तहत ‘फास्ट-ट्रैक क्लाउड’ अपनाने के लिए गूगल क्लाउड से क्लाउड समाधान की पेशकश करेगा…दोनों कंपनियां उद्योग-अग्रणी एआई/एमएल समाधान विकसित करने के लिए संपर्क तथा एआई प्रौद्योगिकी की अनूठी ताकत को एक साथ लाएंगी, जिसे एयरटेल अपने बड़े डेटा सेट पर प्रशिक्षित करेगा।

भारती एयरटेल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल विट्टल ने कहा, ‘‘हम गूगल क्लाउड के साथ साझेदारी करके खुश हैं और सरकार, उद्यमों तथा उभरते व्यवसायों के लिए सुरक्षित व ‘स्केलेबल क्लाउड’ समाधानों के साथ इस बाजार के अवसर का संयुक्त रूप से दोहन करेंगे।’’

दूरसंचार कंपनी ने पुणे में प्रबंधित सेवा केंद्र स्थापित किया है। इसमें 300 से अधिक विशेषज्ञों हैं जिन्हें वहां गूगल क्लाउड और डिजिटल सेवाओं दोनों में प्रशिक्षित किया जाएगा।


एमिरेट्स को 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ

दुबई
 विमानन कंपनी एमिरेट्स ने 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया।

दुबई सरकार के स्वामित्व वाली एमिरेट्स ने  बताया, ‘‘2023 में 33 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया। 2022 में राजस्व 29.3 अरब अमेरिकी डॉलर और लाभ 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर था।’’

एयरलाइन ने वित्त वर्ष 2023 में 5.19 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं, 2022 मे यह संख्या 4.36 करोड़ थी।

विमानन कंपनी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

एमिरेट्स के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने दुनिया भर में पूरे वर्ष हवाई परिवहन तथा यात्रा संबंधी सेवाओं की उच्च मांग देखी। हम ग्राहकों की मांग पूरी करने में सक्षम रहे और हमने जबरदस्त परिणाम हासिल किए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने उत्पादों तथा सेवाओं में निरंतर निवेश… मजबूत साझेदारी बनाने आदि का लाभ उठा रहे हैं।’’

 

 

 

 

#electric two-wheeler

Source : Agency

पाठको की राय