Wednesday, October 21st, 2026

वार्ड नं15 के प्रत्याशी नीतीश पटेल हजारों समर्थकों संग हुए भाजपा में शामिल राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने दिलाई सदस्यता

अमरपाटन

मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बछरा का दौरा करते हुए ग्रामीणों से चर्चा की। जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा मिलने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी  को देते हुए ज्यादा से ज्यादा  लाभ लेने की बात कही।तो वही जिला पंचायत सतना के वार्ड क्रमांक 15 से सदस्य पद पर लगभग 5500 वोट मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी युवा साथी नितीश पटेल ने राजकुमार कोल एवं अपने हजारों समर्थको संग विभिन्न राजनैतिक दलों को छोड़ कर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल द्वारा भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान माननीय राज्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में  समस्त सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी परिवार में स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान समस्त ग्रामीणवासी मौजूद रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय