Wednesday, October 21st, 2026

सबसे सेफ हैचबैक कार चाहिए? 5 लाख से कम दाम, 23kmpl का मिलेगा माइलेज

 नई दिल्ली 
क्या आप एक नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं? हो सकता है आपका बजट बहुत ज्यादा ना हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपको फीचर्स और सेफ्टी के मामले में समझौता करना पड़े। आज हम आपको एक ऐसी हैचबैक कार के बारे में बता रहे हैं, जो एंट्री लेवल सेगमेंट में आती है और सेफ्टी के मामले में सेगमेंट की बेस्ट कार है। जी हां, हम बात कर रहे हैं टाटा टियागो के बारे में, जिसे Global Ncap क्रैश टेस्ट में 4 स्टार रेटिंग मिली थी। इस आर्टिकल में हम आपको टाटा टियागी की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सभी डिटेल्स बताएंगे, जिससे आपका Buying Decision थोड़ा और बेहतर हो सके। 

Tata Tiago की कीमत
टाटा टियागो कुल 10 वेरिएंट में आती है, जिनमें XE, XT(O), XT, XTA, XZ, XZA, XZ+, XZ+ DT, XZA+, और XZA+ DT शामिल है। इसकी कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 6.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक जाती है। कार के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 6.14 लाख रुपये से शुरू होती है। आप चाहें तो इसे 3555 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं।
 
इंजन, ट्रांसमिशन और माइलेज
टाटा टियागो में 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 86पीएस की पावर और 113एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। ARAI के मुताबिक, टाटा टियागो 23.84 kmpl तक का माइलेज देती है। कार में डुअल फ्रंट एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ईबीडी के साथ एबीएस और कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। 

 

#हैचबैक

Source : Agency

पाठको की राय