Wednesday, October 21st, 2026

RGPV में गेस्ट फैकल्टी के लिए वॉक इन इंटरव्यू

भोपाल
 Rajiv Gandhi Proudyogiki Vishwavidyalaya द्वारा गेस्ट फैकल्टी की भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू विज्ञापन जारी किया गया है। इंटरव्यू की डेट 9 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। विस्तृत एवं आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट rgpv.ac.in पर विजिट करें।


जारी विज्ञापन के अनुसार स्कूल ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंस में गेस्ट फैकल्टी के लिए वैकेंसी ओपन की गई है। शैक्षणिक योग्यता एम फार्मा फर्स्ट क्लास पास मांगी गई है। विज्ञापन में आयु सीमा का उल्लेख नहीं है। PCI नॉर्म्स के अनुसार योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। विज्ञापन में रिक्त पदों की संख्या का उल्लेख नहीं है।

वॉक इन इंटरव्यू की तारीख दिनांक 9 नवंबर 2021 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए रिर्पोटिंग टाइम सुबह 11:00 बजे सुनिश्चित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स एवं एक फोटोग्राफ लेकर आएंगे। नियुक्त हुए गेस्ट फैकल्टी को ₹400 प्रति लेक्चर के मान से भुगतान किया जाएगा।

 

#RGPV

Source : Agency

पाठको की राय