Wednesday, October 21st, 2026

खत्‍म हुआ इंतजार, लखनऊ एयरपोर्ट पर नई कार्गो सुविधा शुरू

 लखनऊ  

लखनऊ एयरपोर्ट पर नई कार्गो सुविधा शुरू की गई है। यह एक छोटे कार्गो टर्मिनल की तरह है जिसका आगे चलकर विस्तार किया जाएगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने ‘खत्म करो इंतजार’ के अन्तर्गत वर्ष 2019 में यह सिरीज प्रकाशित की थी। लाइव हिन्दुस्तान ने ट्विटर पर हैशटैग चलाया था जो कि टॉप में ट्रेंड हुआ। तभी एएआई ने इसके लिए प्लान बनाया, धनराशि स्वीकृत की। एयरपोर्ट का निजीकरण हो गया। अब उसी योजना को और संवारते हुए अडानी प्रबंधन ने पूरा किया है।

अब यहां कार्गो क्षमता 40 फीसदी बढ़ा दी गई है। अडानी एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि यह अब 580 टन प्रतिमाह हो गई है। शुक्रवार को इस नई सुविधा का उद्घाटन किया गया। पहले जो पांच हजार टन सालाना क्षमता थी वह सात हजार टन हो गई है। आने वाले एक वर्ष में कार्गो हैंडलिंग क्षमता 580 टन प्रतिमाह से बढ़ाकर एक हजार टन की जानी है। अडानी प्रशासन के अनुसार क्षमता बढ़ाने के लिए सीसीएसआई हवाईअड्डा लखनऊ में इंटीग्रेटेड कार्गो कॉम्प्लेक्स बना रहे हैं । एयरपोर्ट में रेफ्रिजरेटेड कंटेनर और कूल रूम जैसी नई सुविधाएं जोड़ रहे हैं । लखनऊ की मालभाड़ा दरें भी बड़े हवाई अड्डे की तुलना में 25-30 फीसदी कम हैं। कानपुर आदि शहरों के निर्यातकों को भी लखनऊ के लिए आकर्षित करेगा।

यहां से होने वाला आयात निर्यात
लखनऊ हवाईअड्डे पर ई-कॉमर्स, कूरियर, ऑटो पार्ट्स, पोस्ट ऑफिस मेल, सामान्य कार्गो, कीमती सामान, मोबाइल फोन और फल, सब्जियों का निर्यात और आयात किया जाता है। लखनऊ को क्षेत्रीय वितरण केंद्र के रूप में उपयोग करने के लिए हवाईअड्डा विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी बातचीत कर रहा है।

 

#कार्गो सुविधा शुरू

Source : Agency

पाठको की राय