Wednesday, October 21st, 2026

Twitter के बैनर से गायब हुआ 'W', कंपनी का नाम बदलने की अटकलें तेज, Elon Musk ने बताई ये वजह


नई दिल्ली
 हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्लू बर्ड की जगह Dogecoin नजर आने लगा था। एकाएक हुए इस बदलाव से हर कोई चौंक गया। ट्विटर के नए सीईओ एलन मस्क द्वारा किए गए इस बदलाव के बाद हर किसी को यही लगने लगा कि ट्विटर का लोगो बदल चुका है।हालांकि, कुछ समय बाद ब्लू बर्ड की वापिसी हो गई। इसी कड़ी में एलन मस्क ने ट्विटर के बैनर को लेकर एक नया बदलाव कर डाला है।

कंपनी के नाम में हुआ बदलाव
कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर का नाम बदलकर टिटर कर दिया है। जी हां, एलन मस्क द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद कंपनी का नाम बदलने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। दरअसल एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के अमेरिका स्थित हेडक्वाटर से कंपनी के बैनर में बदलाव किया है। कंपनी के बाहर लगे ट्विटर के बैनर से “W” लेटर को कवर कर दिया गया है। इस बदलाव के बाद से ट्विटर का नाम टिटर नजर आ रहा है।

 

#Elon Musk

Source : Agency

पाठको की राय