Friday, October 23rd, 2026

सरकार का कमाऊ पूता बना व्यापमं, कोविड काल में भी हुई जमकर कमाई

भोपाल
सरकार के खजाने में पिछले दस सालों में व्यापमं ने 545 करोड़ कमा कर दिए हैं। पिछले दस साल में व्यापमं को 1 हजार 47 लाख के लगभग आय हुई है। जबकि खर्च उसका आधा यानि 502 करोड़ रुपए के लगभग हुआ है। यह जानकारी कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सवाल के लिखित उत्तर  में सामने आई है। इस जवाब में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2011-12 से लेकर वित्तीय वर्ष 2020-21 तक प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की आय एक हजार 46 करोड़ 90 लाख 28 हजार रुपए की हुई। जबकि इनते ही वर्षों में उसका व्यय महज 502 करोड़ 16 लाख 74 हजार रुपए का रहा।

व्यापमं की कमाई पर कोविड 19 महामारी का असर नहीं दिखाई दिया। वर्ष 2020-21 में उसने 103 करोड़ 36 लाख तीस हजार रुपए कमाए। जबकि इनमें से खर्च सिर्फ 32 करोड़ 16 लाख 23 हजार रुपए की उसने किए। इस वित्तीय वर्ष में व्यापमं ने जेल विभाग, लैब टैक्निशियन, उपयंत्री, कृषि कल्याण विभाग, पुलिस आरक्षक सहित सात अलग-अलग विभागों की भर्ती परीक्षा आयोजित की थी। वहीं वर्ष 2017-18 में व्यापमं ने सबसे ज्यादा कमाई की। इस वित्तीय वर्ष में व्यापमं को 161 करोड़ 43 लाख 75 हजार रुपए की आय हुई। जबकि खर्च 76 करोड़ 40 लाख 97 हजार रुपए का ही हुआ। इस सवाल के लिखित उत्तर में यह भी बताया गया कि इस व्यापमं के पांच बैकों में खाते हैं। जिसमें इस वर्ष जनवरी में 101 करोड़ 33 लाख रुपए उसके जमा हैं।

 

#Vyapam

Source : Agency

पाठको की राय