Tuesday, October 20th, 2026

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए 22 दिसंबर को होगा मतदान


जगदलपुर

जनपद पंचायत में उपाध्यक्ष पद को लेकर अविश्वास प्रस्ताव के मतदान के बाद वर्तमान उपाध्यक्ष सुब्रतो बिश्वास ने हाईकोर्ट से स्टे हासिल कर लिया था। अब नए आदेश के तहत स्टे खारिज कर दिया गया है। बदली परिस्थितियों का हवाला देते हुए एक बार फिर से 22 दिसंबर को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए सदस्यों से मतदान करवाने की अपील की गई है, जिसे प्रशासन ने स्वीकार कर लिया है। जिसके बाद से भाजपा और कांग्रेस में राजनैतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय