Thursday, October 22nd, 2026

हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी, इस दौरान पंचकूला में 2 दिन रहेगी स्कूलों की छुट्टियां: DC

चंडीगढ़
हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इसको देखते हुए पंचकूला के डीसी ने दो दिन स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। डीसी के ऑर्डर में कहा गया है कि 4 और 5 अक्टूबर, दो दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी। यह आदेश जिले के सभी गवर्नमेंट और प्राइवेट स्कूलों में लागू होंगे। बता दें कि हरियाणा में 90 विधानसभाओं पर एक ही दिन में 5 अक्टूबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 अक्टूबर को सभी सीटों की काउंटिंग की जाएगी।

 

#Voting for assembly elections

Source : Agency

पाठको की राय