Thursday, October 22nd, 2026

 कई स्थानों पर नहीं शुरू हुआ मतदान, कहीं कर्मचारी गायब तो कहीं मतपत्र से चुनाव चिह्न

 बाराबंकी | 

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बाराबंकी में मतदान अफरा-तफरी के माहौल में किसी प्रकार शुरू हुआ। कहीं पीठासीन अधिकारी लापता हो गए तो कहीं मतदान कार्मिक। फतेहपुर संवाद के अनुसार, कीरतपुर मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ही के साथ दो मतदान कर्मी नदारद थे। महिला लेखपाल को पीठासीन अधिकारी बनाकर किसी प्रकार  8:25 पर मतदान शुरू कराया गया। विकास खंड दरियाबाद की अरियामऊ पोलिंग पर मतदान नहीं शुरू हो पाया है। यहां एक बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह ही बैलेट पेपर में नहीं है।

इसी प्रकार सिरौलीगौसपुर की ग्राम पंचायत खुर्दमऊ में भी एक बीडीसी प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह न होने के कारण मतदान रुका हुआ है। वहीं मसौली के ग्राम सदरुद्दीपुर पोलिंग पर बैलेट पेपर बदलने से पोलिंग बन्द है। डीडीसी का बैलेट पेपर बदल गया। मसौली प्रथम का भी यही हाल है।

 

#मतपत्र से चुनाव चिह्न

Source : Agency

पाठको की राय