बंगाल में आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, पूर्व TMC कार्यकर्ता मृत पाया गया
-
कोलकाता /बेगूसराय
पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका है। इस बीच राज्य के पूर्वी बर्धवान जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का एक पूर्व कार्यकर्ता मृत पाया गया।जिले के केतुग्राम से पूर्व तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान मिंटू शेख के रूप में हुई है। शेख ने तीन महीने पहले पार्टी छोड़ दी थी। उसके परिवार ने दावा किया कि रविवार देर रात घर लौटते समय कुछ अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला किया और उनकी मौत हो गई।
एक तरफ केतुग्राम से तृणमूल कांग्रेस विधायक शेख शाहनवाज ने दावा किया कि हत्या के पीछे स्थानीय माकपा कार्यकर्ताओं का हाथ है। रविवार देर रात जब वह वापस आ रहे थे, तब उनकी हत्या कर दी गई।
हालांकि, माकपा की पूर्वी बर्धवान जिला समिति के सदस्य तमल माझी ने दावा किया, "क्षेत्र में सत्तारूढ़ पार्टी में अंदरूनी कलह के कारण हत्या हुई। मृतक के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि इस बात की संभावना नहीं है कि हत्या में कोई विपक्षी दल शामिल था क्योंकि केतुग्राम में उनकी कोई प्रभावी मौजूदगी नहीं थी।"
इस घटना के अलावा, राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनाव संबंधी तनाव की छिटपुट घटनाएं पहले ही सामने आने लगी हैं।
भाजपा ने शिकायत की कि चुनाव शुरू होने से पहले बीरभूम जिले के सूरी में एक अस्थायी पार्टी शिविर को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ध्वस्त कर दिया। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी नेतृत्व ने आरोपों से इनकार किया है।
बिहार में चौथे चरण का तहत पांच लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस बीच, बेगूसराय से भाजपा के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को बड़हिया पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने लोगों से भी वोट डालने की अपील की।
सिंह सुबह बड़हिया मतदान केंद्र संख्या -34 पहुंचे और वोट डाला। मतदान के बाद मुंगेर लोकसभा, बेगुसराय लोकसभा सहित पूरे बिहार और भारत के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मतदान के लिए घर से निकलें और अपने मत का प्रयोग करें।
उन्होंने कहा, "आपका एक वोट (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी को चार सौ के पार ले जाएगा, जिससे गरीबों को ताकत मिलेगी।"
एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने दावा किया कि मुंगेर और बेगूसराय में बहुत अच्छी तस्वीर है। बिहार की 40 की 40 सीट पीएम मोदी की झोली में जाएगी।
सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को पटना में रोड शो के जरिए जनता से सीधे अपील की है और उसका असर अब दिखने लगा है।
मतदाताओं में काफी उत्साह
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के बखरी विधानसभा के मतदान केन्द्र संख्या 228 और 230 में मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सैकड़ों की संख्या में मतदान केंद्र पर महिला और पुरुष मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने कतारबद्व होकर लाइन में लगे हुए हैं। - उजियारपुर: बिहार सरकार में मंत्री व JDU नेता विजय चौधरी ने मतदान किया
- दरभंगा के बूथ संख्या 231 पर ईवीएम में खराब
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड के कुशोथर गांव उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 231 पर ईवीएम में खराबी आ गई है। इस कारण मतदान कार्य रूक गया है। जिला प्रशासन ईवीएम को दुरुस्त करने में लगा हुआ।
- चौथे चरण की पांच सीटों पर सुबह 9 बजे तक कुल 10.18% मतदान हुआ है।
| चौथे चरण की 5 सीटों पर 9 बजे तक का वोट प्रतिशत | ||
| 1. | मुंगेर | 10.26.% |
| 2. | बेगूसराय | 8.85% |
| 3. | समस्तीपुर (सु) | 11.11% |
| 4. | दरभंगा | 11.61% |
| 5. | उजियारपुर | 9.31% |
- रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर में अपने गांव में बूथ संख्या 64 पर वोट डाला।
बिहार के पूर्व सीएम भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के पुत्र और राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने समस्तीपुर में अपने गांव में बूथ संख्या 64 पर वोट डाला। उन्होंने सुबह सात बजे से पहले लाइन में लगकर सर्व प्रथम मतदान किया। बता दें कि वे समस्तीपुर लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी हैं।
- मुंगेर: बूथ संख्या 210 के पीठासीन पदाधिकारी ओंकार चौधरी की हार्ट अटैक से मौत।
परिजनों में मचा कोहराम। मुंगेर लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ संख्या 210 मध्य विद्यालय चकासिम इब्राहिम शंकरपुर में लगी थी ड्यूटी। अब दूसरे अधिकारी को किया गया नियुक्त।
- दरभंगा में बूथ संख्या 120 पर ईवीएम खराब। ईवीएम खराब होने से मतदान
- केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह मतदान करने पहुंचे।
गिरिराज सिंह ने कहा, "मतदाताओं से अपील करूंगा कि मतदान जरूर करें, यह लोकतंत्र का महापर्व है, इसमें सब हिस्सा लें... बेगुसराय सहित पटना की 40 की 40 सीटें भाजपा जीतेगी..."
- केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने वोट डालने से पहले पूजा की।
इस दौरान उन्होंने कहा, "PM मोदी ने पूरे देश और दुनिया में विश्वसनीयता कायम किया हुआ है.... पीएम नरेंद्र मोदी आज लोगों को एक आशा की किरण दिख रहे हैं इसलिए सभी देशवासी अपना वोट दें और नरेंद्र मोदी के नाम पर देश को सशक्त करें।"

पाठको की राय