Wednesday, October 21st, 2026

लखनऊ और रायबरेली के कुछ बूथों पर EVM खराब होने से मतदाता परेशान, SP ने EC से की शिकायत

 लखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत आज लखनऊ सहित प्रदेश के नौ जिलों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से कई बूथों पर ईवीएम की खराबी की शिकायत की है। सपा ने अपने ट्विटर हैंडल से किए कई ट्वीट में अलग-अलग जगह ईवीएम खराब होने का दावा किया गया है।

सपा के मुताबिक लखनऊ, रायबरेली, हरदोई, बांदा सहित कुछ अन्‍य जिलों में अलग-अलग बूथों पर ईवीएम मशीनें खराब हैं। इनमें लखनऊ जिले की सरोजिनी नगर विधानसभा 169 के बूथ नंबर 227, लखनऊ जिले की सरोजनी नगर विधानसभा 170 बूथ नंबर 29, हरदोई जिले की हरदोई 156 विधानसभा के बूथ संख्या 362, हरदोई जिले के शाहाबाद 155 विधानसभा सीट के बूथ नंबर 233, 9 और बांदा जिले की 235 बांदा विधानसभा के बूथ नंबर 50, 167 और 200 का हवाला दिया गया है। सपा के अनुसार रायबरेली जिले की 179 हरचंदपुर विधानसभा के बूथ नंबर 75 पर भी ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ है।

सपा ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करते हुए ईवीएम की खराबी का तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। सपा ने कहा है कि जहां कहीं से ईवीएम की खराबी की जानकारी मिल रही है वहां तत्‍काल मशीन बदली जानी चाहिए ताकि सुचारू और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित किया जा सके। 

 

#evm

Source : Agency

पाठको की राय