बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं ने किया वोट का बहिष्कार, कहा- सड़क नहीं तो वोट नहीं
गया
बिहार के गया जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। वहीं बेलहाड़ी पंचायत के मतदान केंद्र संख्या- 24 पर डढ़वा ग्राम और टोला पोखरा के सैकड़ों ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर दिया है। मतदान केंद्र पर 700 वोट है लेकिन सुबह 10:00 बजे तक मात्र दो ही वोट पड़े।
ग्रामीणों का कहना है कि 200 घर की बस्ती है और करीब 1500 की आबादी है। ग्रामीण आक्रोशित हैं उनकी मांग है कि मुख्यालय से गांव तक दोनों तरफ से पहुंच पथ नहीं है। जमुने नदी और नहर में पुल पुलिया नहीं है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कत हो रही है। बरसात में शहर से संपर्क टूट जाता है। आवागमन बंद हो जाता है। बीमार लोगों के ईलाज में दिक्कत हो जाती हैं।
आजादी के बाद से अबतक कोई भी सांसद, विधायक या जनप्रतिनिधि गांव की शुद्धि लेने नहीं पहुंचा है, जिससे ग्रामीण काफी आक्रोशित है और वोट बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने पूरी तरह से वोट बहिष्कार का मन बना लिया है।
#Hundreds of villagers of Pokhara

पाठको की राय