Sunday, October 25th, 2026

मतदाता जान रहे ईवीएम मशीन से वोटिंग के तरीके

रायपुर

कलेक्टोरेट परिसर में अुनविभागीय अधिकारी/रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय और जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय (स्टोर) में ईवीएम प्रदर्शनी केन्द्र का आयोजन किया गया। इसमें ईवीएम मशीन प्रदर्शित कर मतदाताओं को इसके उपयोग के बारे में जानकारी दी जा रही है। स्वीप कार्यक्रम के तहत यह आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रदर्शन में आए नागरिकों को ईवीएम वीवीपैट से मतदान करने की प्रक्रिया और मशीन के संबंध में जानकारी दी गई। लोगों ने ईवीएम मतदान करने की प्रक्रिया में जानी और अपनी समस्या का समाधान भी किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ से प्राप्त निदेर्शों के अनुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु ईवीएम मशीनों का प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत रायपुर जिले के लिए नियुक्त 07 रिटर्निंग ऑफिसरों को विधानसभावार कुल 43 नग ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन मतदाता जागरूकता हेतु प्रदर्शनी लगाए जाने हेतु प्रदाय की गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय