Tuesday, October 20th, 2026

जन अभियान परिषद के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

डिंडौरी
डिंडौरी जिले के ग्राम बस्तरा माल में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिला समन्वयक  बीएस गहलोत एवं विकासखंड समन्वयक डॉ. निलेश्वरी वैश्य के द्वारा मतदाताओ को चैपाल/रैली के माध्यम से मतदान प्रक्रिया, मतदान का महत्व ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूष एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री गजराज सिंह,  लेख सिंह, अशोक विश्वकर्मा आदि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही है।

 

#Voter

Source : Agency

पाठको की राय