Friday, October 23rd, 2026

मतदाता जागरूकता अभियान: तेंदुकोना में स्कूली छात्राओं ने मतदान आकृति बनाकर दिया संदेश

महासमुंद
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचनों में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेंदुकोना में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को सभी निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया। इस दौरान सभी ने एक साथ मिलकर मानव श्रृंखला के जरिये "मतदान" की आकर्षक आकृति निर्मित की।

स्वीप व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी के लिए एक संक्षिप्त नाम है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदाता साक्षरता का समर्थन करने के लिए भारत के निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है।

 

#Voter awareness

Source : Agency

पाठको की राय