Friday, October 23rd, 2026

कोरोना राहत के लिए वॉल्वो कार ने पीएम केयर्स फंड में दिया 75 लाख

रायपुर
वॉल्वो कार इंडिया ने सीएसआर प्रोग्राम के तहत कोविड-19 से जुड़े राहत कार्यों के लिए पीएम केयर्स फंड में 75 लाख रुपये दिए। कंपनी ने महामारी से सुरक्षा एवं बचाव पर फोकस करते हुए कोविड से संबंधित आंतरिक पहल के तौर पर डीलर नेटवर्क से जुड़े सभी लोगों का टीकाकरण कराया है।

वॉल्वो कार इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति मल्होत्रा ने कहा कि वॉल्वो कार इंडिया ने सुरक्षा व लोगों की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और प्रोडक्ट आॅफरिंग व लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई नीतियों में इसकी झलक दिखती है। कंपनी ने आज पीएम केयर्स फंड में 75 लाख रुपये की राशि प्रदान की जो उन लोगों को कुछ राहत प्रदान करेगा जो पीएम केयर्स फंड से मिलने वाली सहायता पर निर्भर हैं। कर्मचारियों के लिए टीकाकरण की व्यवस्था करते समय कंपनी ने उनके पति/पत्नी, अभिभावकों और टीकाकरण के पात्र बच्चों को भी सहयोग किया। कंपनी ने सभी डीलरशिप स्टाफ के टर्म इंश्योरेंस में वित्तीय सहायता दी और किसी कर्मचारी या उनके किसी परिजन के संक्रमित होने की स्थिति में इलाज में भी मदद की।

 

#Volvo Car

Source : Agency

पाठको की राय