Tuesday, October 20th, 2026

लखनऊ से आगरा और दिल्ली के लिए वोल्वो बसें शुरू

लखनऊ

कोरोना के चलते बंद पड़ी लखनऊ से आगरा व दिल्ली की वोल्वो सेवा बहाल कर दी गई। सोमवार रात से आलमबाग बस टर्मिनल से दोनों सेवाएं शुरू होगी। लखनऊ से आगरा के बीच चलने वाली नॉन स्टॉप बस सेवा भी बहाल कर दिया गया है। इसी तरह से कैसरबाग से बस अड्डे से रात दस बजे और 11 बजे बरेली जाने वाली बस सेवाएं भी पटरी पर लौट आई है।

क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव बोस ने बताया कि रात्रिकालीन कफ्यू में एक घंटे की और ढील मिलने से कुछ सेवाएं बहाल की गई है। जिसमें आलमबाग बस टर्मिनल से आगरा नॉन स्टाप स्कैनिया सुबह नौ बजे और वापसी में आगरा से शाम पांच बजे चलेगी। दोनों बस स्टापेज के बीच 352 किलोमीटर के सफर के लिए 897 रुपये किराया देना पड़ेगा। इसके अलावा आलमबाग से दिल्ली के बीच चलने वाली रात दस बजे वोल्वो सेवा को भी बहाल कर दिया गया है। 

 

#वोल्वो बसें शुरू

Source : Agency

पाठको की राय