Wednesday, October 21st, 2026

Vodafone Idea ने लॉन्च किया 128 रुपये का प्लान

नई दिल्ली

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) अपने यूजर्स को कम कीमत में ज्यादा सुविधाएं देने के लिए एक खास प्लान लॉन्च किया है। Vi का ये 128 रुपये वाला शानदार प्लान कई जबरदस्त बेनेफिट्स के साथ लॉन्च हुआ है। ये प्लान कॉलिंग बेनिफिट के साथ आया है। इस प्लान के साथ 10 लोकल नाइट मिनट दिए जा रहे हैं। इसके अलावा लोकल और नेशनल कॉल्स के लिए आपसे 2.5 पैसे प्रति सेकंड के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। तो आइए जानते हैं

 

SMS के लिए लगेगा इतना चार्ज और 28 दिन की होगी वैलिडिटी
वोडाफोन आइडिया के 128 रुपये वाले प्लान में लोकल SMS के लिए आपको 1 रुपया, एसटीडी एसएमएस के लिए 1.5 रुपए और आईएसडी SMS भेजने के लिए 5 रुपए का चार्ज लिया जाएगा। ध्यान दें कि इस प्लान के साथ मिलने वाले 10 लोकल ओन-नेट नाईट मिनट को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक ही यूज किया जा सकता है। वीआई का 128 रुपये वाला प्लान वाउचर फिलहाल चुनिंदा टेलीकॉम सर्किलों में उपलब्ध है। इसके साथ ही बताते चलें कि 128 रुपये वाले प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

 

#Vodafone Idea

Source : Agency

पाठको की राय