आ रहा 64MP कैमरा वाला Vivo Y53s स्मार्टफोन, लॉन्च से पहले कीमत लीक
नई दिल्ली
वीवो भारतीय बाजार में अपना नया फोन Vivo Y53s लाने जा रही है। लॉन्चिंग से पहले ही भारत में फोन की कीमत लीक हो गई है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने वियतनाम में लॉन्च हो चुका है। वहां स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा, MediaTek Helio G80 प्रोसेसर, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज जैसे फीचर्स के साथ आया है। जून में वियतनाम में फोन का 5G वेरिएंट भी लॉन्च हो चुका है। हालांकि भारतीय बाजार में कौन-सा वेरिएंट लाया जाएगा, इस बारे में कोई पुष्टि नहीं है।
Vivo Y53s की भारत में संभावित कीमत
91मोबाइल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Vivo Y53s स्मार्टफोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,990 रुपये (19,490 रुपये MOP) हो सकती है। देश में फोन दो कलर ऑप्शन- डीप सी ब्लू और फैंटास्टिक रेनबो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। बता दें कि वियतनाम में वीवो Y53s के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत VND 6,990,000 (लगभग 22,600 रुपये) रखी गई थी।

पाठको की राय