Tuesday, October 20th, 2026

44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा वाला Vivo V21 5G हुआ सस्ता


वीवो ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Vivo V21 5G भारत में इसी महीने लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे खास बात इसका 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U प्रोसेसर है. जानकारी के लिए बता दें कि ये दुनिया का पहला 44 मेगापिक्सल OIS सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन है. इस फोन की शुरुआती कीमत 29,900 रुपये रखी गई है, और खास बात ये है कि इसपर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके बाद इसे काफी सस्ते में घर लाया जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इसपर 3,000 रुपये की एक्सट्रा छूट दी जा रही है, जो कि एक्सचेंज ऑफर के तहत दी जा रही है. इसके अलावा HDFC बैंक कार्ड के तहत 2 हज़ार रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दिया जा रहा है.


वीवो V21 5G में 6.44 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, और ये 2404 x 1080 Pixels रेजोलूशन के साथ आता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है.  स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है. कैमरे की बात की जाए तो फोन में 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और आई ऑटो फोकस के साथ आता है.

इसमें 8.0 का रैम और 128 GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है. Vivo का यह हैंडसेट Android v11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. कैमरे के तौर पर फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है. रियर पर OIS के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है. फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिए गए हैं.

पावर के लिए इस फोन में 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. Vivo V21 5G एक बढ़िया स्मार्टफोन फोन है, और इसका वजन 176 ग्राम है और इसकी मोटाई 7.29 mm है.

 

Source : Agency

पाठको की राय