Vivo T2x 6.58 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च
वीवो टी2 लॉन्च से पहले, वीवो ने अपने घरेलू बाजार में एक और टी-सीरीज़ स्मार्टफोन - वीवो टी2एक्स लॉन्च किया है। ऑल-न्यू स्मार्टफोन एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है और यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1300 प्रोसेसर से लैस है। स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच के साथ 144Hz LCD डिस्प्ले पैनल दिया गया है। नया टी-सीरीज़ फ़ोन 6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा सेटअप से लैस है। आइए Vivo T2x की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत
8GB + 128GB वैरिएंट के लिए Vivo T2x की कीमत RMB 1,699 (लगभग 19,750 रुपए) है। वहीं, स्मार्टफोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत RMB 1,899 (लगभग 22,070 रुपए) है। फ़ोन की शिपिंग 12 जून से चीन में शुरू होगी। इंडिया में लॉन्च को लेकर कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है। कुछ रिपोर्ट की माने तो इसको इंडिया में भी लॉन्च किया जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
वीवो टी2एक्स में 6.58 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, 650nits पीक ब्राइटनेस और DC-डिमिंग है। फ़ोन में फ्रंट शूटर वाटरड्रॉप नॉच के अंदर है। यह एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 1300 प्रोसेसर और एक माली G77 GPU को स्पोर्ट करता है। फ़ोन 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वीवो टी2एक्स में डुअल-रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मैक्रो लेंस शामिल है।
फीचर्स
स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी यूनिट और 44W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। डिवाइस 6W पर रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। वीवो टी2एक्स दो कलर ऑप्शन- मिस्ट ब्लू और मिरर ब्लैक में आता है। फ़ोन के बैक पैनल में एजी ग्लास टेक्नोलॉजी के साथ मैट फिनिश है। यह एक टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक जैसे फीचर्स से लैस है। स्मार्टफोन का वजन 202.8 ग्राम है।

पाठको की राय