Monday, October 19th, 2026

Vivo ने दो कलर में लॉन्च किया Vivo Y27s

नई दिल्ली

Vivo Y27s को स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसे अभी इंडोनेशियाई मार्केट में उपलब्ध कराया गया है। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। यह नया 4G स्मार्टफोन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट दिया गया है। साथ ही यह वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। यह दो स्टोरेज और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। चलिए जानते हैं इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक।

कीमत:
Vivo Y27s के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,399,000 (लगभग 12,800 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत IDR 2,799,000 (लगभग 14,900 रुपये) है। इसे बरगंडी ब्लैक और गार्डन ग्रीन में पेश किया गया है। यह इंडोनेशिया में आधिकारिक वीवो वेबसाइट पर सेल के लिए लिस्ट है। अब जानते हैं फीचर्स।

फीचर्स:
इसमें 6.64 इंच का फुल-एचडी+ (2388 x 1080 पिक्सल) एलसीडी पैनल दिया गया है। यह ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस है। इसमें 8 जीबी की रैम और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटचओएस 13 पर काम करता है। इसमें ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में एलईडी फ्लैश यूनिट दी गई है।

फोन में USB टाइप-C पोर्ट के जरिए 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4जी नैनो सिम, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी (चुनिंदा क्षेत्रों में) और ओटीजी सपोर्ट दिया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन में IP54 रेटिंग दी गई है। इसका वजन 192 ग्राम है।

 

Source : Agency

पाठको की राय