Monday, October 19th, 2026

पहली दोनों बाजियां ड्रॉ खेलकर विश्वनाथन आनंद ने मामेदयारोव को हराया

बाकू
विश्वनाथन आनंद ने सातवें वुगार गाशिमोव मेमोरियल शतरंज में रैपिड वर्ग में पहली दो बाजियां ड्रॉ छूटने के बाद आर्मेगडॉन में अजरबेजान के शखरियार मामेदयारोव को हराया।आनंद इससे पहले सर्गेई कारजाकिन से 0.5-1.5 से हार गए थे। आनंद ने पहली दोनों बाजियां ड्रॉ खेली और फिर आर्मेगडॉन में 31 चाल में जीत दर्ज की। यह टूर्नामेंट रैपिड और ब्लिटज वर्गों में खेला जा रहा है। रैपिड वर्ग के मुकाबले 21 दिसंबर को खत्म होंगे। इसके बाद ब्लिटज शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में फेबियानो कारूआना, सर्जेइ कर्जाकिन और शखरियार मामेदियारोव जैसे दिग्गज खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

 

 

#Viswanathan Anand

Source : Agency

पाठको की राय