Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़वासियों की सुख समिद्धि की कामना हेतु जिनालयों में दर्शन व प्रार्थना

रायपुर
जैन संवेदना ट्रस्ट ने छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता की सुखसमृद्धि , खुशहाली व भाईचारे की भावना के साथ जैन मंदिरों में दर्शन व प्रार्थना की। ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने बताया कि वर्ष 2023 के आरम्भ दिवस 1 जनवरी को रायपुर के जिनालयों में प्रात: दर्शन, स्नात्र पूजा व चैत्यवन्दन कर छत्तीसगढ़ की ढ़ाई करोड़ जनता की खुशहाली , सुख समृद्धि , भाईचारे की प्रार्थना सभी मंदिरों के मूलनायक परमात्मा से की गई।

चमत्कारी जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी , भैरव सोसायटी में चारों दादागुरुदेवों से इक्तिसा जाप कर छत्तीसगढ़ जी जनता के धनधान्य से परिपूर्ण होने की अरदास की गई।महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने आगे बताया कि सम्मेदशिखर में 20 तीर्थंकर परमात्मा को मोक्ष प्राप्त हुआ था ऐसे पवित्र तीर्थाधिराज को केन्द्र सरकार संरक्षित पवित्र तीर्थ क्षेत्र घोषित करे इस भावना को लेकर रायपुर के 20 जिनालयों का दर्शन वन्दन कर विशेष प्रार्थना की गई। जैन संवेदना ट्रस्ट के महेन्द्र कोचर व विजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2023 विशेष महत्व लिये आया है इस वर्ष खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी व आचार्य जिन पीयूष सूरीश्वर जी सहित सैकड़ों साधु साध्वियों का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर मंगल आगमन हो रहा है तथा सानिध्य प्राप्त होगा। वर्ष 2023 के 3 मार्च को मध्य भारत की सबसे भव्य जिन मंदिर व जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी की भव्यातिभव्य प्रतिष्ठा महोत्सव का अवसर प्राप्त होगा।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय