Monday, October 19th, 2026

LoC पर 10 मीटर से भी कम विजिबिलिटी, कोहरे के बीच BSF कर रही पाकिस्तान से हमारी रक्षा

 अमृतसर। 

शीलहर और कोहरे के बीच बीएसएफ के जवान पाकिस्तानी आतंकवादियों से देश की रक्षा करना के लिए मुस्तैद खड़े रहते हैं। सीमा पर कुहासे के कारण 10 मीटर से भी कम की विजिबिलिटी होती है। इसके बावजूद ये जवान शरहद की सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। कुहासे का लाभ उठाते हुए जब भी पाकिस्तानी आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश करते हैं, ये उन्हें या तो वहीं ढेर कर देते हैं या फिर जवाबी कार्रवाई से दुश्मन पीछे भाग जाते हैं। 

पंजाब के अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी कुहासे के कारण विजिबिलिटी घट गई है। बीएसएफ के जवानों ने यहां गस्ती बढ़ा दी है। बीएसएफ के इंस्पेक्टर मुकेश गुप्ता ने कहा, 'हमारे लिए मौसम कोई कारण नहीं होता है। हम गस्ती जारी रखते हैं। हम घुसपैठ और स्मगलिंग की दुश्मनों की कोशिशों के लेकर काफी अलर्ट रहते हैं। अभी सीमा पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो चुकी है। लेकिन हम अपने देश और नागरिकों की रक्षा करते हैं।'
 

 

#LoC

Source : Agency

पाठको की राय