Wednesday, October 21st, 2026

धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा जयंती महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बक्सवाहा
नगर में विश्वकर्मा जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया इस दौरान विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया  कार्यक्रम में अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया इससे पूर्व सुबह हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया दोपहर विशाल  शोभायात्रा का आयोजन किया गया जो अवध बिहारी मंदिर से रवाना होकर नगर के मुख्य मार्ग छोटा बाजार, राम नारायण मंदिर, बड़ा बाजार, मेन बस स्टैंड, से होते हुए वापस अवध बिहारी मंदिर पहुंची  शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभायात्रा में बजरंग दल अखाडे के कलाकारों द्वारा हैरत अंग्रेज कारनामे दिखाये गये जो आकर्षण का केंद्र रहे

बजरंग संकीर्तन के अध्यक्ष गुलाब विश्वकर्मा ने कहा कि  समाज की उन्नति और विकास के लिए उस समाज को शैक्षणिक योग्यता को महत्व देना होगा अगर समाज शिक्षित होगा तो राष्ट शिक्षित होगा और राष्ट शिक्षित होगा तो देश विकसित होगा समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाने के लिए घर घर शिक्षा का अलख जगाना होगा और विशेष रूप से महिला शिक्षा पर अधिक जोर देकर समाज में फैली हुई कुरीतियों को मिटाना होगा तभी समाज आगे बढ़ेगा

कार्यक्रम में उपस्थित गुलाब विश्वकर्मा, मानक विश्वकर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, नरेंद्र विश्वकर्मा, महेश विश्वकर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, आदि अनेक धर्म प्रेमी लोग उपस्थित रहे समाज के धर्म प्रेमी बंधुओं द्वारा अतिथियों का एवं गणमान्य नागरिकों का समाज के लोगों ने आभार व्यक्त किया।

 

#Vishwakarma

Source : Agency

पाठको की राय