Saturday, October 24th, 2026

13 अगस्त से विशाखापट्टनम-दुर्ग-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस फिर से पटरी पर

रायपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु गाडि?ों का परिचालन पुन: प्रारम्भ किया जा रहा है। सभी गाडि?ों को योजनाबद्ध तरीके से प्रारम्भ किया जा रहा है। *इसी कड़ी में विशाखापट्टनम-दुर्ग-विशाखापट्टनम के मध्य एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन (प्रतिदिन) पुन: प्रारम्भ किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 18530 विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस  13 अगस्त  से तथा गाड़ी संख्या 18529 दुर्ग-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस  14 अगस्त  से चलेगी।

गाड़ी संख्या 18530 विशाखापट्टनम-दुर्ग एक्सप्रेस विशाखापट्टनम से 16:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन सुबह 05:40 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसी विपरीत दिशा गाड़ी संख्या 18529 दुर्ग- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस दुर्ग से संध्या 18.30 बजे रवाना होकर दूसरे दिन 10.50 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 02 सामान्य, 05 स्लीपर, 02 एसी थ्री श्रेणी के कोच सहित कुल 11 कोच रहेंगे।

 

#Visakhapatnam-Durg-Visakhapatnam

Source : Agency

पाठको की राय