Sunday, October 25th, 2026

विस अध्यक्ष आज करेंगे सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं तहसील भवन का शिलान्यास

कोरिया
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत 14 अगस्त को प्रात: 9.30 बजे रेस्ट हाऊस लेदरी से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मनेन्द्रगढ़ पहुंचेंगे। डॉ. महंत दोपहर 12.30 बजे सांस्कृतिक भवन, मनेन्द्रगढ़ में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। तत्पश्चात वे दोपहर 1 बजे बी.एड. कॉलेज में कोरोना वारियर्स का सम्मान एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. महंत अपरान्ह 2.30 बजे मनेन्द्रगढ से प्रस्थान कर 3 बजे चिरमिरी पहुंचेंगे और यहां सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं तहसील भवन का शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। तदुपरांत 4 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 6 बजे चिरमिरी से प्रस्थान कर 7 बजे जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।

 

#Vis President

Source : Agency

पाठको की राय