Sunday, October 25th, 2026

विस अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की दी बधाई

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस पर बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, पूरे विश्व में आदिवासी जनजाति को बढ़ावा देने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए और उनको सम्मान देने के लिए पूरे विश्व में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता हैं।

डॉ. महंत ने कहा कि, दुनिया भर में रहने वाली पूरी आबादी के मौलिक अधिकारों (जल, जंगल, भूमि) और उनके सामाजिक, आर्थिक और न्यायिक संरक्षण का विपणन करने के लिए मनाया जाता है। विश्व आदिवासी दिवस मनाने का उद्देश्य लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है।

 

Source : Agency

पाठको की राय