Sunday, October 25th, 2026

प्रथम सोमवार की प्रदेशवासियों को विस अध्यक्ष ने दी बधाई

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार के प्रारंभ पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश की सुख शांति समृद्धि और उन्नति की कामना की है। विस् अध्यक्ष ने कहा कि, श्रावण का पहला सोमवार कल से प्रारंभ हो रहा है। श्रावण मास में सोमवार के दिन का विशेष महत्व है। श्रावण सोमवार में भगवान शिव की पूजा आराधना और उपासना करने से सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

डॉ. महंत ने कहा कि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रावण माह में भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत ही फलदायी होता है, इसलिए श्रावण में लोग रुद्राभिषेक कराते हैं। श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम माह माना जाता है। सोमवार के दिन भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो भक्त सच्चे दिल से श्रावण सोमवार व्रत करता है और भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करता है उस पर भोले शंकर भगवान शिव और मां पार्वती का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है ।

 

#Vis President

Source : Agency

पाठको की राय