Friday, October 23rd, 2026

हनुमान जन्मोत्सव पर विस अध्यक्ष ने दी प्रदेशवासियों को बधाई

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं। डॉ महंत ने कहा कि, कहते है यदि कलयुग में कोई ईश्वर इस धरती पर हैं, तो वो केवल परम राम भक्त हनुमान जी ही हैं, हनुमान को वायु पुत्र भी कहा जाता है। उनका वेग तो वायु से भी तेज माना जाता है। उनका जन्म ही राम काज को सिद्ध करने के लिए हुआ था। हनुमान जी राम जी के अनन्य भक्त थे। वो हर समय अपने प्रभु राम और माता जानकी की सेवा के लिए तत्पर रहते थे, कहते है, जो भी जन प्रभु राम का नाम जपता है, उसे हनुमान जी की कृपा स्वत: मिल जाती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय