फिर टूटा विराट का सपना, RCB के खिलाड़ी हुए भावुक
नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 138 रन बनाए और कोलकाता को 139 रनों का लक्ष्य दिया. जिसके जवाब में कोलकाता ने 2 गेंद रहते ये मुकाबला जीत लिया. विराट कोहली इस आईपीएल में आखिरी बार RCB की कप्तानी करते हुए नजर आए, उन्होंने अपनी कप्तानी छोड़ने का निर्णय पहले ही ले लिया था. मैच के बाद विराट कोहली काफी भावुक नजर आए.
विराट कोहली कोलकाता के खिलाफ हार के बाद भावुक नजर आए. विराट कोहली के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी भी मैच के बाद भावुक होते दिखाई दिए. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली और एबी डीविलयर्स के चेहरे साफ बयां कर रहे हैं कि वह इस हार से बेहद निराश हैं.
इसी के साथ एक बार फिर से विराट कोहली का आईपीएस ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है. विराट पिछले 13 सालों से इस एक ट्रॉफी को जीतने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हर बार उनके हाथ हार ही लगी है. इस टीम ने 3 बार को फाइनल तक का भी सफर तय किया है, लेकिन हर बार दूसरी टीम ने आरसीबी को मात देकर ट्रॉफी उठाई है.
इसी के साथ विराट कोहली ने आईपीएल में आरसीबी की कप्तानी को भी छोड़ दिया है. ये आरसीबी की कप्तानी करते हुए विराट का आखिरी मैच था. विराट कोहली चाहते थे कि वो आईपीएल ट्रॉफी के साथ आईपीएल में कप्तानी छोड़ें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया और उन्हें फिर इंतजार करना पड़ेगा.

पाठको की राय