Friday, October 23rd, 2026

IND vs PAK मैच से पहले विराट कोहली का नया लुक

नई दिल्ली
 
एशिया कप 2022 में आज टीम इंडिया अपने अभिया का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। इस हाई वोल्टेज मुकाबले से पहले भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपना लुक बदला है। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने नए लुक की तस्वीर शेयर की है। कोहली इस समय अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद कोहली एशिया कप 2022 के जरिए फॉर्म में वापसी करेंगे। कोहली ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।
 
विराट कोहली ने अपने नए लुक की जो तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है उसमें वह काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कबूला कि मानसिक तौर पर परेशानी महसूस कर रहे थे जिस वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज सीरीज से आराम मांगा था। कोहली ने इस दौरान खुलासा किया कि 10 साल में पहली बार उन्होंने 1 महीने तक बैट नहीं पकड़ा था।
 

 

#विराट कोहली

Source : Agency

पाठको की राय