Wednesday, October 21st, 2026

जोहानिसबर्ग टेस्ट में विराट कोहली बैक में दर्द की वजह से हुए बाहर

नई दिल्ली
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच जोहानिसबर्ग के द वांडरर्स स्टेडियम में खेला जा रहा है।  इस मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। मैच की सबसे बड़ी खबर यह कि इस मैच में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं। कोहली की अनुपस्थिति में केएल राहुल को टीम इंडिया की कमान दी गई है। केएल राहुल ने टेस्ट मैच से विराट के बाहर होने की वजह बताई है। टॉस के दौरान केएल राहुल ने कहा कि विराट कोहली की बैक में दिक्कत है, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। राहुल ने कहा कि दुर्भाग्य से विराट की पीठ के ऊपरी हिस्से में ऐंठन है, फिजियो उस पर काम कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह अगले टेस्ट के लिए ठीक हो जाएंगे।

केएल राहुल ने आगे कहा कि अपने देश की कप्तानी करना हर भारतीय खिलाड़ी का सपना होता है। हमने यहां कुछ अच्छी जीत हासिल की है और उम्मीद है कि हम इसे जारी रखना चाहेंगे। विराट की जगह हनुमा विहारी आए हैं। बस एक ही बदलाव किया गया है। सेंचुरियन में कुल मिलाकर यह एक अच्छा टेस्ट था। हमने वास्तव में एक टीम के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया और इस मैच को लेकर टीम बेहद उत्साहित हैं। बता दें कि विराट की जगह प्लेइंग इलेवन में हनुमा विहारी को जगह मिली है। इसके अलावा टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।

 

 

#Virat Kohli

Source : Agency

पाठको की राय