Thursday, October 22nd, 2026

RCB vs CSK मैच के बाद एमएस धोनी से मिले विराट कोहली, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 नई दिल्ली

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के बाद लंबी मुलाकात हुई। लंबे समय के बाद एमएस धोनी और विराट कोहली मिले और ऐसे में कई मिनटों तक दोनों के बीच बातचीत हुई। इसका वीडियो आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया गया है, जिसमें धोनी लगातार विराट कोहली को किसी खास चीज के बारे में बता रहे हैं।

इस मैच की बात करें तो मेजबान आरसीबी को सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टीम 8 रन से मुकाबला हारी। ये मैच हाई स्कोरिंग था, जिसमें दोनों टीमों की तरफ से 210-210 से ज्यादा रन बने। मैच आखिरी के ओवर में भी लगभग बराबरी का लग रहा था, लेकिन सीएसके के तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने का काम किया। सुयश प्रभूदेसाई गेंद को अच्छी तरह से आखिरी के ओवर में हिट नहीं कर सके।

वहीं, अगर बात एमएस धोनी और विराट कोहली के बॉन्ड की करें तो यह हमेशा से खास रहा है। विराट ने हमेशा एमएस को अपना कप्तान माना है। विराट ने अपने करियर के ज्यादातर मैच धोनी की कप्तानी में ही खेले हैं। यहां तक कि जब धोनी ने कप्तानी छोड़ दी थी और विराट कोहली कप्तान थे तो वे अक्सर धोनी की सलाह लिया करते थे। कोहली ने जब कप्तानी छोड़ी थी तो उन्हें एमएस धोनी का ही कॉल आया था। इसका खुलासा उन्होंने काफी समय पहले किया था।

 

 

#RCB vs CSK

Source : Agency

पाठको की राय