Thursday, October 22nd, 2026

23,000 टेस्ट रनों से विराट सिर्फ 63 रन दूर

नई दिल्ली

भारतीय कप्तान विराट कोहली के 71वें इंटरनेशनल शतक का इंतजार करते-करते फैन्स को लगभग दो साल होने को आए हैं। उन्होंने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ ईडन गार्डन्स में अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी शतक जड़ा था। उसके बाद विराट 49 इंटरनेशनल पारियां खेल चुके हैं, लेकिन हर बार शतक से दूर ही रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इस दौरान उन्होंने हर बार ही खराब प्रदर्शन किया। विराट बेशक अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हों, लेकिन एक ऐसा रिकॉर्ड वे जल्द ही बनाने वाले हैं, जो उनके साथ-साथ करोड़ों भारतीय फैन्स के चेहरे पर खुशियां ला देगा।

हम बात कर रहे हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,000 रनों के आंकड़े की और इस रिकॉर्ड से विराट कोहली महज 63 रन दूर हैं। विराट के नाम अब तक 437 मैचों में 22,937 दर्ज हैं। भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में उनसे ज्यादा रन राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने बनाए हैं। जहां सचिन के नाम सर्वाधिक 34,357 जबकि द्रविड़ के नाम 24,208 रन दर्ज हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा, माहेला जयवर्धने, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट से ज्यादा रन बनाए हैं।

भारत इस समय इंग्लैंड की मेजबानी में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। सीरीज में अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं और टीम इंडिया के पास 1-0 की बढ़त है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले के लीड्स मैदान पर होना है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने सर्वाधिक रन बनाए हैं। हर बार की तरह विराट के इस सीरीज में बल्ले से रन जरूर निकले हैं, लेकिन जब बात आती है शतक या बड़ी पारी की, तो भारतीय कप्तान पिछड़ जाते हैं। विराट इस मैच में शतक जड़ लगभग दो साल के लंबे इंतजार को खत्म करना चाहेंगे।
 

 

#23#000 Test runs

Source : Agency

पाठको की राय